ऐसे बनाए तिल मावा के लड्डू

तिल मावा के लड्डू खाने से गर्मी और ऊर्जा दोनों प्राप्त होती है। तिल के लड्डू सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। आइए, आज हम आपको तिल मावा के लडडू बनाना सिखाते हैं-

सामग्री…

500 ग्राम तिल, 200 ग्राम गुड़, सूखे मेवे, 2 चम्मच इलायची पाउडर, 500 ग्राम मावा, 400 ग्राम पिसी चीनी और घी।

विधि…

  • सबसे पहले सूखे मेवे लें और उन्हें बारीक काटकर एक तरफ रख लें। अब एक कढ़ाई लें और उसे गर्म करें। उसमें सभी सूखे को हल्का भूरा होने तक भून लें।
  • अब इन्हें एक बर्तन में रखकर ठंडा होने दें। बाद में इन्हें ब्लेंडर में डालकर बारीक पीस लें। थोड़े से बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स बचाकर अलग रख लें।
  • अब उसी कढ़ाई में मावा यानी खोया डालें और 5 से 7 मिनट पकाएं। उसी में पिसी चीनी, इलायची पाउडर और सूखें मेवे मिलाएँ।
  • हथेली पर आधा चम्मच घी लें और फैलाएं। अब इनको लड्डू का आकार दे।

लीजिए, तैयार है आपकी स्वादिष्ट तिल मावा के लड्डू।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here